Advantages of Company:
7044 करोड़ की small cap कंपनी जो बिल्डिंग मटीरियल सेक्टर में काम करती है। भारत के बाजार में बहुत अच्छी पकड़ बनाए हुए है। साल 2000 में पुणे से शुरू हुई कंपनी Indigo Paints Limited नाम से जानी जाती है। इंडिगो पेंट्स लिमिटेड भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सजावटी पेंट के कारोबार में काम करती है। यह आंतरिक और बाहरी इमल्शन, एनामेल्स, पुट्टी और प्राइमर, और स्लीक वुड कोटिंग्स, साथ ही अन्य उत्पाद बनाती है, जिसमें इंडिगो ब्रांड के तहत लीकप्रूफ इमल्शन, एल्युमीनियम पेंट, स्टोन और टाइल्स पेंट, रूफ पेंट और स्टेनर शामिल हैं।
– Company Name: Indigo Paints Limited
– Sector: Chemicals
– Industry: Paints
– Market Cap: 7044 Cr
– Stock Symbol: INDIGOPNTS
Big Bull Investment:
Indigo Paints Limited कंपनी में Sequoia Capital, White Oak Funds aur Abu Dhabi Investment Authority जैसे बड़े इनवेस्टमेंट ग्रुप्स ने बड़ा पैसे लगाया है। और भारत के बड़े बड़े म्यूचूअल फंड्ज की भी इस कंपनी में holdings हैं। hdfc large and mid cap fund, Nippon India, SBI nifty small cap इन्ही में से एक हैं।
Fundamental strength
कंपनी की sales में 2020 से लेकर 2024 तक लगातार बढ़ोतरी हुई है। जो पहले 2020 में 624 करोड़ थी वही अब 2024 में 1250 करोड़ हो गई है। और इसी के अनुपात में नेट प्रॉफ़िट भी 47 करोड़ से 148 करोड़ हुआ है। कंपनी ने अपनी Long Term प्रॉपर्टी में भी इजाफा किया है जिसकी कीमत अब 600 को पार कर चुकी है। कंपनी के पास कैश भी लगातार बढ़ रहा है जो किसी भी कंपनी को चलाने के लिए बहुत जरूरी होता है वह बढ़ कर 150 करोड़ हो गया है। कंपनी का यह डाटा संकेत कर रहा है कि कंपनी की management अपनी इंडस्ट्री की समझ रखते हैं। और उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
Annual | FY 2024 | FY 2023 | FY 2022 | FY 2021 | FY 2020 |
Revenue | 1,268.29 | 1,083.40 | 916.87 | 726.92 | 626.41 |
Assets | 1,221.95 | 1,061.60 | 919.89 | 811.16 | 421.96 |
CFO | 152.10 | 116.11 | 65.19 | 121.35 | 85.86 |
Technical View:
Fundamentals अच्छे होने के बावजूद साल 2021 से ले कर अब तक कंपनी का शेयर निरंतर downtrend में ही रहा है। लेकिन जो ध्यान देने की बात ह वो ये कि इस महीने में कंपनी में अब तक कि सबसे अधिक Delivery Quantity देखी गई है। Tradingview के डाटा की माने तो Volume 25 मिलियन को पार कर चुकी है। जो कि किसी कंपनी के शेयर प्राइस के लिए Bullish संकेत माना जाता है।
आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि यदि कंपनी के शेयर का प्राइस 1500 को पार करता है तो इसके ऊपर जाने की संभावना बढ़ जाती है।
