Company Advantage:
साल 1987 में भारत के नोएडा से शुरुआत करने वाली कंपनी Gujarat Fluorochemicals Limited में ऐसा क्या है जो इसे इतना खास बना देता है। आइये जानते हैं, 2019 में Inox Fluorochemicals Limited से नाम बदल कर Gujarat Fluorochemicals Limited रखने वाली कंपनी भारत के साथ साथ यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय में भी अपने पैर जमाए हुए है। Gujarat Fluorochemicals Limited कंपनी रसायनों, रेफ्रिजरेंट गैसों, फ्लोरोकेमिकल्स, फ्लोरोपॉलिमर्स और संबद्ध गतिविधियों के निर्माण और व्यापार में संलग्न है। कंपनी कास्टिक सोडा, कार्बन टेट्राक्लोराइड, क्लोरीन, मेथिलीन डाइ क्लोराइड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम हाइड्रोजन सल्फेट, हाइड्रोजन गैस, फ्लोरस्पार, क्लोरोफॉर्म और निर्जल हाइड्रोजन क्लोराइड में डील करती है। कंपनी अपने उत्पादों को INOFLON, FLUONOX, INOFLAR, INOLUB और Refron ब्रांड के तहत पेश करती है। यह अपने उत्पाद एग्रोकेमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, EV बैटरी सामग्री और अन्य क्षेत्रों को प्रदान करता है।
Chemicals sector और Chemicals इंडस्ट्री में काम करने वाली इस mid cap कंपनी की stock value 41850 करोड़ रुपए है।
Fundamental Strength
कंपनी के चर्चा में रहने की वजह इसके शेयर प्राइस में भारी उछाल है। जो अपने एक साल के प्राइस रेंज के पास पहुच गया है। कंपनी की Income लगातार बढ़ती हुई जून 2024 तक 1185 करोड़ तक पहुच गई है। कंपनी की Balance Sheet के अनुसार Total Assets भी 6000 करोड़ से बढ़कर 9230 करोड़ के हो गए है। अच्छी बात यह भी है कि कंपनी ने अपना Debt to Equity स्कोर भी ठीक रखा है। कंपनी ने Investing Activity को भी बढ़ाया है। जो पहले 476 करोड़ थी वो अब 966 करोड़ रुपए बढ़ाकर दोगुना कर दी है। जो कंपनी को fundamentally स्ट्रॉंग बनती है।
कृपया नीचे दिए गए नंबर को ध्यान से पढ़ें।
P&L
Quarterly | Jun 2024 | Mar 2024 | Dec 2023 | Sep 2023 | Jun 2023 |
Total Income | 1,185.00 | 1,151.32 | 1,004.92 | 960.29 | 1,223.82 |
Balance Sheet
Annual | FY 2024 | FY 2023 | FY 2022 | FY 2021 | FY 2020 |
Total Assets | 9,234.07 | 8,371.39 | 6,878.05 | 5,968.68 | 6,066.97 |
Total Debt to Equity (x) | 0.34 | 0.27 | 0.36 | 0.40 | 0.41 |
Net Cash used in Investing Activities | 966.45 | 476.37 | 583.88 | 373.44 | 1,192.17 |
Technical View:
-स्टॉक ने पिछले 3 सालों में 120+% का रिटर्न दिया है। और पिछले 3 महीनों में 30% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। स्टॉक Volume के साथ पिछले कई महीनों की रेंज से बाहर निकला है। और Relative Strength index भी 60 से ऊपर है।
UPSIDE POTENTIAL
यदि स्टॉक 4000 के नंबर को breakout देता है तो इसकी संभावना 5000 तक जाने की बढ़ जाती है।

नोट: निवेश में नुकसान से बचने के लिए कृपया अपने Financial Advisor की सलाह जरूर लें।